लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट)-House collapsed in Railway Colony : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की फतेह अली रेलवे कॉलोनी में देर रात एक मकान की छत ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई। House collapsed in Railway Colony : बारिश के बाद मकान और कमजोर हो गया था। सुबह सफाईकर्मियों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची। टीम ने मलबा हटाकर पांच लोगों को बाहर निकला और उन्हें इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों…
Author: Vandna Verma
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- Couple jumped into Bhakra canal: लुधियाना के खन्ना से बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि गारमेंट्स कारोबारी ने फाइनेंसरों से दुखी होकर अपनी पत्नी समेत सरहिंद फ्लोटिंग पर भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। कारोबारी को नहर से बाहर निकाल बचा लिया गया। उसकी पत्नी डूब गई। एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लुधियाना के नामी फाइनेंसरों के नाम लिखे हैं। अस्पताल में उपचाराधीन आनंद शर्मा ने बताया कि उनकी गारमेंट्स फैक्ट्री थी। Couple jumped into Bhakra canal: कर्ज के कारण कारोबार डूब गया। उन्होंने लुधियाना के 2 फाइनेंसरों से 4 फीसद ब्याज…
शिमला (वीकैंड रिपोर्ट)- Cheap Travel in AC bus to….अगर आप कम पैसे में हिमाचल के धार्मिक स्थलों का टूर करना चाहते हैं तो आपके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) खास साैगात लाया है। एचआरटीसी नवरात्र पर श्रद्धालुओं को धार्मिक सर्किट बस सेवा की सौगात देगा। पहली बार एचआरटीसी की एक ही बस से श्रद्धालु कई धार्मिक स्थलों के दर्शन कर पाएंगे। यात्रा एक दिन की रहेगी सुबह शुरू होकर शाम को खत्म हो जाएगी। यात्रियों से बसों का सामान्य किराया वसूला जाएगा। खास बात यह रहेगी कि श्रद्धालुओं को सरकार की सुगम दर्शन योजना की भी सुविधा मिलेगी। धार्मिक…
केरल (वीकैंड रिपोर्ट): Another Nipah virus patient identified in Kerala कोरोना के बाद एक और वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। इस वायरस का नाम है निपाह वायरस। केरल में निपाह वायरस से संक्रमित एक और मरीज की पहचान हुई है. इसके साथ ही निपाह संक्रमण के कुल मामले 6 हो गए हैं। राज्य सरकार के लिए राहत की बात ये रही कि 11 सैंपल जो पहले जांच के लिए भेजे गए थे, नेगेटिव पाए गए। Another Nipah virus patient identified in Kerala निपाह के हालिया विस्फोट में अबतक दो मरीजों की मौत हुई है। तबाही की आशंकाओं के बीच…
बारामुला (वीकैंड रिपोर्ट): Drone bombing on terrorists : जम्मू और कश्मीर के बारामुला क्षेत्र में दो आतंकवादियों को भारतीय सेना के जवानों ने धर-दबोचा है। आतंकियों से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, बारामुला में पकड़े गए आतंकवादियों से दो पिस्तौल, पांच हथगोले और अन्य कई हथियार भी बरामद किए गए हैं। Drone bombing on terrorists : अनंतनाग में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। इसी बीच सूचना मिली है कि सुरक्षाबलों ने टीआरएफ के दो से तीन आतंकियों को चारों ओर से घेर लिया है। पहाड़ी पर छिपे आतंकियों को मार…
पंचकूला (वीकैंड रिपोर्ट)-Martyr Manpreet cremation : अनंतनाग में आतंकियाें से मुठभेड़ में शहीद हुए न्यू चंडीगढ़ के कर्नल मनप्रीत सिंह की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दाैरान हर आंख नम थी। घर से श्मशानघाट तक जाने में 200 मीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट लगे। थोड़ी देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद कर्नल के साथ पढ़े गांव के दीपक सिंह ने बताया कि मनप्रीत बचपन से ही काफी बहादुर थे। वह जो ठान लेते थे, उसको पूरा करके ही रहते थे। 2021 में ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे आतंकवादियों का सामना किया था और उन्हें…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Service lift collapses… ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आम्रपाली बिल्डर्स की निर्माणाधीन आवासीय सोसाइटी की सर्विस लिफ्ट के शुक्रवार को टूटकर गिर जाने से चार श्रमिकों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी। Service lift collapses…गौतम बुद्ध नगर जिले के मजिस्ट्रेट मनीष वर्मा ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए पांच अन्य श्रमिक अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त(मध्य नोएडा) राजीव दीक्षित ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे थाना बिसरख क्षेत्र में ‘आम्रपाली ड्रीम वैली सोसाइटी’ के निर्माणाधीन…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट):Modi will launch a special scheme : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कारीगरों और शिल्पकारों के पारंपरिक कौशल को बढ़ावा देने वाली ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री राजधानी के द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन और एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) में इस योजना की शुरुआत करेंगे। केंद्र सरकार ने ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना को शुरू करने की घोषणा केंद्रीय बजट 2023-24 में की थी। इस योजना के लिए वित्त वर्ष 2023-24 से वित्त वर्ष 2027-28 तक वित्तीय परिव्यय…
कौशांबी (उप्र) (वीकैंड रिपोर्ट)- Tripple murder in UP उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में किसी जमीनी विवाद के चलते दलित परिवार के तीन लोगों की कथित रूप से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उसने बताया कि इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव की कई झोपड़ियों में आग लगा दी है। Tripple murder in UP… पुलिस ने बताया कि ककराबाद गांव निवासी शिवशरण (30) की संदीपन घाट थाना क्षेत्र के छबीले पुर…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : ED seized assets worth Rs 417 crore : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में 417 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त और ‘फ्रीज’ कर ली है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने आरोप लगाया कि दुबई से संचालित यह कंपनी नए उपयोगकर्ताओं को जोड़ने, उपयोगकर्ता आईडी (पहचान पत्र) बनाने तथा कई बेनामी बैंक खातों के जरिए धन शोधन करने के लिए ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्लिकेशन का उपयोग करती थी। कंपनी के प्रवर्तक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल हैं। एजेंसी ने एक बयान में आरोप लगाया, ‘‘ईडी ने हाल में कोलकाता, भोपाल,…
