

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार को सराफा बाजार से नई दरें सामने आई हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों की नजरें बाजार पर टिकी हुई हैं।
24 कैरेट सोना पहुंचा 1,56,850 रुपये प्रति 10 ग्राम
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,56,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरेट सोना भी महंगा होकर 1,45,870 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।
Gold-Silver Price : चांदी में भी दिखी मजबूती
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। बुधवार को चांदी का भाव 2,35,500 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेतों और मांग में बदलाव के चलते कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
खरीदारों की नजर ताजा भाव पर
त्योहारों और विवाह सीजन को देखते हुए बाजार में सोने-चांदी की मांग बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में निवेशक और ग्राहक खरीदारी से पहले रोजाना के ताजा भाव पर नजर बनाए हुए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


