

लखनऊ (वीकेंड रिपोर्ट)- Sawan Fair Broken Swing Video Viral : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर क्षेत्र में आयोजित सावन मेले की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब तेज रफ्तार से चल रहा एक झूला अचानक टूटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन भाई-बहनों समेत पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो किशोरियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे कई लोग झूले का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान झूले का एक हिस्सा अचानक टूट गया और सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
घायलों ने लगाए लापरवाही के आरोप
घायलों और उनके परिजनों का आरोप है कि हादसे के दौरान झूला रोकने की मांग की गई, लेकिन संचालक ने समय पर मशीन बंद नहीं की। इससे कई लोग झूले के टूटे हिस्सों की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
Sawan Fair Broken Swing Video Viral : दो किशोरियां अभी भी अस्पताल में भर्ती
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, पांच घायलों में से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि दो किशोरियां अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इनमें से एक को कई गंभीर फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बताया जा रहा है कि हंगामे के दौरान झूला संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित संचालकों की तलाश की जा रही है।
View this post on Instagram
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


