

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Jalandhar Corporation Elections : आजकल जालंधर में नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा जोरों पर है। पहले उम्मीद थी कि चुनाव नवंबर में हो जाएंगे लेकिन अब ऐसा संभव नहीं है। इसी बीच खबर आई है कि पंजाब में निगम चुनाव 7 जनवरी, 2024 को करवाए जा सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन चुनाव करवाने की तैयारी की संभावना है। चलिए चुनाव तो जब होंगे तब होंगे लेकिन क्या आम आदमी पार्टी दलबदलुओं के सहारे चुनाव लड़ेगी और उन्हीं के सहारे जीत के दावे कर रही है।
Jalandhar Corporation Elections : वैसे कांग्रेस, भाजपा और शिअद भी तैयारियों में जुटे हैं लेकिन आप ज्वाइन करने वालों की संख्या बढ़ने से दूसरे दलों को टेंशन अधिक है। दरअसल हाल ही में आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में एक बैठक की थी जिसमें सांसद डा. संदीप पाठक शामिल हुए थे। बैठक में भी पार्टी नेताओं को यही संकेत दिया गया था कि वह जनवरी में कार्पोरेशन चुनाव के लिए तैयार रहें। सरकारी हलकों में चर्चा चल रही है कि ‘आप’ सरकार द्वारा 7 जनवरी रविवार को कार्पोरेशन चुनाव करवाने की पूरी तैयारियां की जा रही हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


