

टेक डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- iQOO Z11S Launch : iQOO ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया iQOO Z11S लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने फिलहाल इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया है, लेकिन आने वाले समय में इसके भारतीय बाजार में लॉन्च होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की विशाल बैटरी है, जो इसे ब्रांड का पहला ऐसा स्मार्टफोन बनाती है जिसमें इतनी बड़ी बैटरी दी गई है।
10,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा लंबा बैकअप
iQOO Z11S में 10,000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का दावा करती है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद कंपनी ने फोन को स्लिम डिजाइन देने की कोशिश की है। फोन के साथ 44W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे बैटरी को तेजी से चार्ज किया जा सकता है।
144Hz AMOLED डिस्प्ले देगा शानदार विजुअल एक्सपीरियंस
स्मार्टफोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल (1.5K) है। डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट और 94.47% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो मिलता है, जिससे यूजर्स को स्मूथ और शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके अलावा स्क्रीन 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।
iQOO Z11S Launch : तीन आकर्षक रंगों में हुआ लॉन्च
कंपनी ने iQOO Z11S को Snow White, Dark Rock Black और Floating Light जैसे तीन प्रीमियम कलर ऑप्शन में पेश किया है। फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में आकर्षक Floating Porthole Design का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है।
MediaTek Dimensity 7500 प्रोसेसर से लैस
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7500 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें ARM के नेक्स्ट जेनरेशन C1-Series CPU कोर का उपयोग किया गया है। साथ ही फोन IP68 और IP69 डस्ट एवं वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है, जिससे इसकी मजबूती और बढ़ जाती है।
50MP डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा
फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11S में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है, जो 10X डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इसके साथ 50MP का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
iQOO Z11S Launch : जानिए iQOO Z11S की कीमत
iQOO Z11S की शुरुआती कीमत 1999 युआन (लगभग ₹28,375) रखी गई है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 2899 युआन (करीब ₹41,155) है। दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और मजबूत स्पेसिफिकेशन्स के चलते यह स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में कड़ी टक्कर दे सकता है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


