Author: Vandna Verma

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)-Air Travel becomes expensive ​Look up details…त्योहारी सीजन के दौरान हवाई किराया बढ़ गया है। कुछ रूट्स पर तो नवरात्रि सीजन के दौरान हवाई किराया पिछले साल के मुकाबले दोगुना हो गया है। नवरात्रि के सेकंड हाफ के दौरान बेंगलुरु-कोलकाता फ्लाइट का एवरेज फेयर एक साल पहले की समान अवधि के लगभग 7,000 रुपये से बढ़कर 14,000 रुपये से ज्यादा हो गया है। इसी तरह, इस अवधि के दौरान मुंबई-कोलकाता फ्लाइट का औसत किराया 55 फीसदी बढ़कर 12,000 रुपये से ज्यादा हो गया है. बेंगलुरु-पटना फ्लाइट का औसत किराया 25 फीसदी बढ़कर 10,000 रुपये से अधिक हो…

Read More

इंदौर (वीकैंड रिपोर्ट)-New Parliament House sets Excellent democratic traditions. लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मंगलवार से संसद का काम-काज पुराने भवन से नये भवन में स्थानांतरित होने का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि सदन की नयी इमारत में देश की उत्कृष्ट लोकतांत्रिक परंपराओं को कायम रखा जाएगा। संसद और राज्य विधानसभाओं के सत्रों के अक्सर हंगामे की भेंट चढ़ने से आहत पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि लोकतांत्रिक पद्धति में ‘‘डिस्कस, डिबेट एंड डिसाइड’’ (किसी विषय पर चर्चा और बहस के बाद निर्णय पर पहुंचना) के सिद्धांत पर ज्यादा ध्यान दिए जाने की जरूरत…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)-Modi government expelled senior Canadian diplomat. खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह हत्याकांड में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाने वाले कनाडा को भारत सरकार ने करारा जवाब दिया है। भारत ने कनाडा के सीनियर डिप्लोमेट को देश से निष्कासित कर दिया है। इससे पहले कनाडा ने भारत के एक शीर्ष राजनयिक को निष्कासित कर दिया था। पूरा मामला आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड की जांच से जुड़ा है। कनाडा सरकार का आरोप है कि भारतीय राजनयिक हत्याकांड की जांच में हस्तक्षेप कर रहे थे और वह भी तब जब कनाडाई एजेंसी मामले की जांच के लिए प्रतिबद्ध है।…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Weekly Horoscope: अगले सप्ताह को लेकर अगर आप कोई प्लान बना रहे हैं तो ध्यान रखिए कि आपका राशिफल कैसा रहेगा। 18 सितंबर से 24 सितंबर तक विभिन्न राशियों का राशिफल इस प्रकार रहेगा। मेष राशि – इस सप्ताह आपका लकी कलर है ब्लू , लकी नंबर है 2, लकी डे है शुक्रवार और टिप ऑफ द वीक- यात्रा करने से लाभ होगा, नए लोगों से मुलाकात होगी। वृषभ राशि- इस सप्ताह आपका लकी कलर है व्हाइट, लकी नंबर है 5, लकी डे है शुक्रवार और टिप ऑफ द वीक- पूरे कॉन्फिडेंस से आगे बढ़ें, छोटी छोटी…

Read More

हैदराबाद (वीकैंड रिपोर्ट)-Congress Working Committee meeting today : कांग्रेस की पुनगर्ठित कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की पहली बैठक शनिवार को हैदराबाद में होगी, जिसमें अगले साल के लोकसभा और इस वर्ष होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की रणनीति तथा कई अन्य विषयों पर मंथन किया जाएगा। पार्टी इस आयोजन के माध्यम से तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को भी चुनौती देने की तैयारी में है। कार्य समिति की बैठक के साथ ही कांग्रेस तेलंगाना के लिए छह ‘गारंटी’ की घोषणा करेगी। Congress Working Committee meeting today : कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को संवाददाताओं…

Read More

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): Name of 2 cities changed in the country… मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों के नाम बदलकर क्रमशः छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव करने के संबंध में अधिसूचना जारी की है। राजस्व विभाग द्वारा शुक्रवार देररात जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कुछ महीने पहले मांगे गए सुझावों और आपत्तियों पर विचार किया गया है तथा उप-मंडल, गांव, तालुका एवं जिला स्तर पर नाम बदलने का निर्णय लिया गया है। Name of 2 cities changed in the country औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलने का फैसला पूर्ववर्ती महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार…

Read More

भोपाल (वीकैंड रिपोर्ट): Train accident in Delhi दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से महाराष्ट्र के मिरज जंक्शन जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन और पावर कोच शनिवार सुबह मध्य प्रदेश में रतलाम-दाहोद रेल खंड के बीच पटरी से उतर गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। Train accident in Delhi उन्होंने कहा, “ट्रेन संख्या 12494 (हजरत निजामुद्दीन और मिरज जंक्शन के बीच चलने वाली दर्शन एक्सप्रेस) का इंजन और पावर कोच पटरी से उतर गए।”…

Read More

बारामूला (वीकैंड रिपोर्ट)-Security forces killed two terrorists  कश्मीर के बारामूला में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास उरी, हथलंगा इलाके में आज सेना ने एनकाउंटर में 2 आतंकियों को मार गिराया जबकि 2 से ज्यादा आतंकियों की तलाश जारी है। इस इलाके में सुबह आतंकियों के देखे जाने के बाद सेना-पुलिस ने जाॅइंट ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग की। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। जिले के कोकरनाग के गडूल के घने जंगल और पहाड़ों के बीच ऑपरेशन चल रहा है। यहां कई प्राकृतिक गुफाएं बनी हुई हैं, जिनमें दहशतगर्दों को पनाह मिल रही है। ऐसे में…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)-Horoscope of 16 September :  बहुत से लोग अपने राशिफल को लेकर उत्सुक रहते हैं। ये लोग जानना चाहते हैं कि आज उनका दिन कैसा रहेगा। तो फिर ये रहा 16 सितंबर का राशिफलः Horoscope of 16 September : मेषः आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको किसी पुरानी समस्या के कारण आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज किसी बड़ी डील पर तुरंत ध्यान…

Read More

हैदराबाद (वीकैंड रिपोर्ट) : NIA raids in TamilNadu :  राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े एक कथित मामले के सिलसिले में शनिवार सुबह तमिलनाडु के कई शहरों में छापे मारे। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि जिन लोगों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की जा रही है, उनमें द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) का एक पार्षद भी शामिल है। NIA raids in TamilNadu :  सूत्रों के मुताबिक, एनआईए की कई टीम चेन्नई, कोयंबटूर और तेनकासी में कई लोगों से जुड़े परिसरों की तलाशी ले रही हैं। दरअसल, आतंकवादी मॉड्यूल की जांच कर रही है।…

Read More