

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Bikaner Sweets Shop Robbery : जालंधर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला थाना नंबर 7 के अधीन गढ़ा रोड स्थित बीकानेर स्वीट्स एंड बेकर से सामने आया है, जहां देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले दुकान का शटर उखाड़ा, फिर अंदर घुसकर तिजोरी में रखी नकदी और CCTV का DVR चोरी कर फरार हो गए।
दुकान मालिक गणेश ने बताया कि वह और उनका भाई रोजाना की तरह रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब उनका भाई दुकान खोलने पहुंचा तो शटर टूटा हुआ देखकर उसके होश उड़ गए। अंदर का नजारा देखकर साफ हो गया कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और तिजोरी खाली मिली।
पीड़ित के अनुसार, चोर करीब 90 से 92 हजार रुपये नकद और CCTV रिकॉर्डिंग वाला DVR अपने साथ ले गए। DVR चोरी होने से पुलिस के सामने वारदात की रिकॉर्डिंग हासिल करने की चुनौती भी खड़ी हो गई है। माना जा रहा है कि चोर सबूत मिटाने के इरादे से DVR भी साथ ले गए।
Jalandhar Bikaner Sweets Shop Robbery : घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर 7 की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर पाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फिंगरप्रिंट और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू करवाई। पुलिस ने दुकानदार को मौके पर किसी भी चीज को न छूने की सलाह दी, ताकि जांच प्रभावित न हो।
फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


