

मोगा (वीकैंड रिपोर्ट): Moga Firing : यहां रतन सिनेमा के पास देर रात दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। इसमें दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को गोली लग गई। इसमें से एक युवक की मौत हो गई। अन्य युवकों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है दोनों पक्षों पहले पुरानी रंजिश चल रही थी। जुआ खेलते समय विवाद हो गया। दोनों तरफ से गोली चल गई।
Moga Firing : इस फायरिंग में दोनों गुटों के एक-एक व्यक्ति जख्मी हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान एक नौजवान की मौत हो गई। मोगा सिटी साउथ के एसएचओ इकबाल सिंह ने बताया कि रतन सिनेमा के पास दो गुटों में आपसी रंजिश के चलते गोली चली है। दो लोगों को गोली लगी। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


