

डोडा (वीकैंड रिपोर्ट): Doda Accident : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां अस्सार इलाके में बुधवार को यात्रियों से भरी एक बस 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई। 19 लोग घायल हैं। इनमें छह की हालत गंभीर है। बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी।
Doda Accident : इसी दौरान सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। बस में 55 पैसेंजर सवार थे। घटना के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। खाई से गिरने के बाद बस पलट गई थी। गंभीर रूप से घायल लोगों को जम्मू एयरलिफ्ट किया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


