एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- 30 Nov Rashifal 2026 : 30 नवंबर का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ राशि वालों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं, वहीं कुछ लोगों को निवेश, पारिवारिक रिश्तों और पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मेष, सिंह और कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन उत्साह और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। वहीं मिथुन, कर्क और तुला राशि वालों को धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। आइए जानते हैं नौकरी, व्यापार, परिवार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन के लिहाज…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Police Missing : जालंधर में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। शहर के महत्वपूर्ण चौकों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी नजर नहीं आने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ रही है। आखिर जालंधर पुलिस कर क्या रही है? जब शहर के प्रमुख इलाकों में ही पुलिस दिखाई नहीं दे रही, तो आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभा रहा है? गुलाब देवी अस्पताल रोड हो, बाबू लाभ सिंह नगर, नहर के आसपास का इलाका, पटेल चौक, वर्कशॉप चौक या मकसूदां, कई महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की नाकाबंदी और गश्त…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- DMA honored Sadhvi Sushri Shreya Bharti Ji : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) द्वारा अभावग्रस्त व वंचित बच्चों की निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को समर्पित सामाजिक प्रकल्प ‘मंथन’ के सहयोगार्थ साईं दास स्कूल ग्राउंड में आयोजित भव्य ‘श्री राम कथामृत’ के छठे दिन भी आध्यात्मिक उत्साह, भक्ति और समाज-जागरण का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। इस मौके पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) द्वारा डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की तरफ से प्रधान अमन बग्गा, चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद, पैटर्न प्रदीप वर्मा, सीनियर उप प्रधान सुमेश शर्मा का विशेष सम्मान किया गया । इस मौके उन के साथ रमेश…
एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- 29 Nov Rashifal 2026 : 29 नवंबर का दिन सभी 12 राशियों के लिए नए अवसर और बदलाव लेकर आ सकता है। ग्रहों की चाल के अनुसार, कुछ राशि वालों को कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं, तो कुछ के लिए करियर और नौकरी में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और कई जातकों की पुरानी परेशानियां दूर हो सकती हैं। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलने की संभावना है, जबकि कुछ लोगों को आर्थिक फैसले लेते समय सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन…
फिरोजपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab DC Office Employees Strike : पंजाब में डीसी कार्यालयों के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान न होने पर संघर्ष का ऐलान कर दिया है। राज्यभर के डीसी कार्यालयों के कर्मचारी 7 से 9 दिसंबर तक तीन दिन कलमबंद और कंप्यूटर बंद हड़ताल करेंगे। इस दौरान हर दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक धरना दिया जाएगा। चार महीने बाद भी मांगों पर नहीं हुई कार्रवाई डीसी कार्यालय फिरोजपुर कर्मचारी यूनियन के सदस्यों मेहताब सिंह, बलदेव सिंह, दर्शन कौर, गुरतेज सिंह, बलजीत कौर और दिनेश कुमार ने बताया कि 30 जून 2026 और…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- PM Modi on Women Reservation : विशेष सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकार देश की ‘नारी शक्ति’ से किया अपना वादा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी ने साफ कहा कि महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को दूर किया जाएगा। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “हमारा हौसला भी बुलंद है, हमारी हिम्मत भी अटूट है और हमारा इरादा भी अडिग है।” PM मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- FSSAI Action Against Bisleri : देश की जानी-मानी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी स्थित कंपनी के प्लांट से लिए गए पानी के नमूने को गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं पाया है। जांच में पानी के अंदर कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है। इस मामले में खाद्य नियामक ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी भी दे दी है। पानी के सैंपल में मिला कोलीफॉर्म बैक्टीरिया जानकारी के मुताबिक, FSSAI की टीम ने पश्चिम बंगाल के…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- IPL 2027 : आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने बड़ा फैसला लेते हुए अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को एक बार फिर टीम की कप्तानी सौंप दी है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अब तक अपने सभी पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि उनकी वापसी से टीम एक बार फिर खिताबी सफलता हासिल कर सकेगी। हार्दिक पांड्या के जाने के बाद रोहित को मिली कमान मुंबई इंडियंस में कप्तानी का यह बदलाव हार्दिक पांड्या के…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold Jewellery Adulteration : शादियों के सीजन में अगर आप भी सोने के आभूषण खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो सिर्फ गहनों की चमक, डिजाइन और वजन देखकर भुगतान न करें। सर्राफा बाजार में सोने में मिलावट का एक ऐसा तरीका सामने आया है, जिसने ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है। मुनाफा कमाने के लिए कुछ मिलावटखोर गहनों में भारी धातुओं का पाउडर मिला रहे हैं। इससे आभूषण का वजन बढ़ जाता है, लेकिन उसमें असली सोने की मात्रा कम रह जाती है। बाजार में इस मिलावटी पदार्थ को गोल्ड पाउडर या शुगर पाउडर कहा…
दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- No Insurance No Fuel : देश में सड़क सुरक्षा मजबूत करने और सभी वाहनों को वैध बीमा के दायरे में लाने के लिए केंद्र सरकार नए कदम उठाने की तैयारी कर रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सड़क परिवहन मंत्रालय वाहन बीमा से जुड़े नियमों में कई बड़े बदलावों पर विचार कर रहा है। यदि इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है, तो वाहन मालिकों की जेब पर असर पड़ सकता है। यहां तक कि बिना वैध इंश्योरेंस वाले वाहनों को पेट्रोल पंप पर ईंधन मिलने पर भी रोक लग सकती है। ट्रैफिक नियम…
