
चंडीगढ़, 1 जुलाई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Women Scheme 2026 : पंजाब सरकार आज राज्य की महिलाओं के लिए अपनी बहुप्रतीक्षित वित्तीय सहायता योजना की शुरुआत करने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने गृह जिले धूरी (संगरूर) से इस योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त के रूप में एक साथ तीन महीने की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
महिलाओं के खातों में आएंगे ₹3,000 से ₹4,500
सरकार के अनुसार सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पहली किश्त में तीन महीने की राशि एक साथ जारी की जाएगी। इसके तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं के खाते में 3,000 रुपये और SC वर्ग की महिलाओं के खाते में 4,500 रुपये जमा किए जाएंगे।
दोपहर 12 बजे के बाद शुरू होगा ट्रांसफर
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि बैंकिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर 12 बजे के बाद लाभार्थियों के खातों में राशि भेजनी शुरू कर दी जाएगी। अब तक करीब 40 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है। जिन महिलाओं का पंजीकरण बाद में होगा, उन्हें भी जुलाई माह से ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
Punjab Women Scheme 2026 : चुनावी वादे को किया पूरा
आम आदमी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि सरकार बनने पर राज्य की 18 वर्ष से अधिक आयु की प्रत्येक महिला को मासिक आर्थिक सहायता दी जाएगी। अब विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने इस वादे को लागू कर दिया है। इस योजना के लिए सरकार ने अपने बजट में 9,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
विपक्ष ने उठाए सवाल
कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने इस योजना के समय को लेकर सवाल उठाए हैं। विपक्ष का आरोप है कि सरकार चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस योजना को लागू कर रही है और पिछले वर्षों का बकाया भी महिलाओं को दिया जाना चाहिए। वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि जनता ने उन्हें पांच साल के लिए चुना था और उन्होंने अपने कार्यकाल के भीतर चुनावी वादा पूरा कर दिया है।
अपने शहर की खबरें पढ़ने के लिए ज्वाइन करें WhatsApp Channel Click Here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


