

बठिंडा (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab School Holiday : पंजाब के बठिंडा, मानसा और बरनाला जिलों के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स एंड एसोसिएशंस ऑफ पंजाब (FAP) ने 3 सितंबर को इन तीनों जिलों के सभी निजी स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। फेडरेशन के अनुसार, स्कूल बस और वैन ऑपरेटरों की प्रस्तावित राज्य स्तरीय महापंचायत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पंजाब सरकार द्वारा स्कूल बसों और वैन के लिए लागू किए गए नए नियमों को लेकर ऑपरेटरों में नाराजगी जताई जा रही है।
बठिंडा में होगी राज्य स्तरीय महापंचायत
FAP के अध्यक्ष डॉ. जगजीत सिंह धूरी ने बताया कि 3 सितंबर को बठिंडा में स्कूल बस और वैन ऑपरेटरों की राज्य स्तरीय महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें पंजाब के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में ऑपरेटरों के शामिल होने की संभावना है।
Punjab School Holiday : परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका
फेडरेशन का कहना है कि महापंचायत के कारण विद्यार्थियों की परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए छात्रों की सुरक्षा और सुविधा के लिए बठिंडा, मानसा और बरनाला के सभी निजी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस फैसले के चलते इन जिलों के हजारों विद्यार्थियों को 3 सितंबर को स्कूल नहीं जाना होगा। फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम केवल संभावित परिवहन बाधा को देखते हुए उठाया गया है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


