

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों के लिए 1 से 5 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।
मानसून फिर हुआ सक्रिय, कई जिलों पर नजर
हालांकि सोमवार को भी पंजाब के करीब नौ जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया था, लेकिन पठानकोट को छोड़कर अधिकांश जिलों में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पठानकोट में करीब 1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
Punjab Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ और मानसून ट्रफ का असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास ऊपरी वायुमंडल में एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ अमृतसर और पटियाला क्षेत्र से होकर गुजर रही है। इन दोनों मौसमी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से पंजाब के कई हिस्सों में बादल बनने और बारिश होने की परिस्थितियां बन रही हैं।
किसानों और लोगों के लिए राहत की उम्मीद
विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है और पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी एवं उमस से राहत मिलेगी। वहीं कृषि क्षेत्र के लिए भी यह बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


