

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- LPG Cylinder Price Hike : एलपीजी उपभोक्ताओं को सितंबर की शुरुआत में महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नए रेट लागू होने के बाद होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत बढ़ने की संभावना है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे आम घरेलू उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।
कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम
इंडियन ऑयल द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,738 रुपये से बढ़कर 2,747.50 रुपये हो गई है। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 2,691.50 रुपये से बढ़कर 2,701 रुपये कर दी गई है। कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद कारोबारियों को अब प्रति सिलेंडर करीब 9.50 रुपये अधिक खर्च करने होंगे।
LPG Cylinder Price Hike : 5 किलो गैर-घरेलू सिलेंडर भी हुआ महंगा
तेल कंपनियों ने 5 किलोग्राम वाले गैर-घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी की है। इसकी कीमत 762 रुपये से बढ़कर 764 रुपये हो गई है। हालांकि सामान्य 5 किलो घरेलू सिलेंडर और एक्स्ट्रालाइट सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अगस्त में मिली थी बड़ी राहत
गौरतलब है कि इससे पहले 1 अगस्त 2026 को तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से अधिक की कटौती की थी। उस समय दिल्ली में सिलेंडर करीब 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये सस्ता हुआ था। अब सितंबर में हुई नई बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल गैस उपयोगकर्ताओं की लागत फिर बढ़ गई है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


