

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए मंगलवार को कीमतों में बढ़ोतरी की खबर सामने आई है। सर्राफा बाजार में एक बार फिर कीमती धातुओं के भाव में तेजी दर्ज की गई, जिससे खरीदारों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।
जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा भाव के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को इसका भाव 1,59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में भी उछाल देखने को मिला। मंगलवार को इसका भाव 1,48,060 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को यह 1,47,870 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
चांदी भी हुई महंगी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। मंगलवार को चांदी का भाव 2,43,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया, जबकि एक दिन पहले इसका भाव 2,42,700 रुपये प्रति किलोग्राम था।
Gold-Silver Price : निवेशकों और खरीदारों की नजर बाजार पर
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की चाल और निवेशकों की बढ़ती गतिविधियों का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर लगातार देखने को मिल रहा है। ऐसे में खरीदारी या निवेश से पहले ताजा बाजार भाव की जानकारी लेना जरूरी है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


