
चंडीगढ़, 1 जुलाई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Farmers Protest : संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) पंजाब ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित अमेरिका-भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) और मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के विरोध में बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। किसान संगठनों ने घोषणा की है कि 22 जुलाई को पूरे पंजाब के सभी टोल प्लाजा फ्री कर दिए जाएंगे और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं के घरों के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
व्यापार समझौते का किया कड़ा विरोध
किसान नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार बहुराष्ट्रीय कंपनियों और बड़े कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए देश के बाजार को विदेशी कंपनियों के लिए खोल रही है। उनका कहना है कि इस तरह के व्यापार समझौते घरेलू बाजार, किसानों और छोटे कारोबारियों के हितों के खिलाफ हैं।
Punjab Farmers Protest : खेती और डेयरी सेक्टर पर जताई चिंता
संयुक्त किसान मोर्चा ने आरोप लगाया कि सरकार विदेशी व्यापार के लिए कृषि और डेयरी क्षेत्र को खोलकर देश के किसानों के हितों से समझौता कर रही है। किसान नेताओं का कहना है कि यदि यह समझौता लागू हुआ तो खेती, डेयरी और इससे जुड़े अन्य व्यवसायों पर गंभीर असर पड़ेगा और लाखों लोगों की आजीविका प्रभावित हो सकती है।
22 जुलाई को पूरे पंजाब में होगा आंदोलन
मोर्चा ने घोषणा की है कि 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान टोल प्लाजा फ्री कराए जाएंगे और भाजपा नेताओं के आवासों के बाहर धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। किसान संगठनों ने अधिक से अधिक लोगों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील भी की है।
अपने शहर की खबरें पढ़ने के लिए ज्वाइन करें WhatsApp Channel Click Here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


