

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए सोमवार को सराफा बाजार से नई अपडेट सामने आई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,45,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं चांदी की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिली है। स्थानीय बाजार में चांदी 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। हालांकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है और कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
MCX पर सोना और चांदी दोनों फिसले
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। MCX पर 10 ग्राम सोना 528 रुपये टूटकर 1,52,239 रुपये पर आ गया। वहीं चांदी 949 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,709 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखाई दी।
Gold-Silver Price : अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव
वैश्विक बाजार में भी बुलियन मार्केट कमजोर रहा। कॉमेक्स (Comex) पर सोने की कीमत 0.48 प्रतिशत गिरकर 4,455 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं चांदी के भाव में 0.24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 66.590 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती नजर आई। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक संकेतकों, डॉलर इंडेक्स और निवेशकों की रणनीति में बदलाव के कारण सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


