

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए मंगलवार को अहम खबर सामने आई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि सोमवार को यह 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी सोने की कीमत में 1,500 रुपये की तेजी दर्ज की गई है।
वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,47,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। सोमवार को इसकी कीमत 1,45,820 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इस तरह 22 कैरेट सोने में 1,400 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
Gold-Silver Price : चांदी की बात करें तो इसके दाम में भी बड़ा उछाल देखने को मिला है। चांदी का भाव 2,44,500 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है, जबकि सोमवार को यह 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। यानी चांदी की कीमत में 4,500 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है।
सराफा कारोबारियों का कहना है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे उतार-चढ़ाव का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर लगातार देखने को मिल रहा है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों को खरीदारी से पहले ताजा रेट की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


