

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Punjabi Singer Ammy Virk Car Firing in Canada : कनाडा में पंजाबी संगीत जगत से जुड़ी एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। रिपोर्टों के अनुसार, मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क (Ammy Virk) के शो के बाद उनकी लग्जरी कार पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। घटना में एमी विर्क समेत कार में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात करीब 11 बजे कनाडा के एबट्सफोर्ड (Abbotsford) में हुई।
बताया जा रहा है कि एमी विर्क अपना शो खत्म करने के बाद लौट रहे थे, तभी McCallum Road और South Fraser Way के पास उनकी लग्जरी Rolls-Royce Cullinan को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने कार पर 7 से 10 राउंड गोलियां चलाईं।
Punjabi Singer Ammy Virk Car Firing in Canada
इनमें से करीब 7 गोलियां कार को लगीं, जबकि सबसे ज्यादा नुकसान कार की पिछली विंडशील्ड को हुआ। राहत की बात यह रही कि कार में मौजूद किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि शुरुआत में केवल एक कार पर फायरिंग की खबर सामने आई थी।
बाद में कार्यक्रम के आयोजकों की ओर से जानकारी मिलने पर यह बात सामने आई कि उस कार में पंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क भी मौजूद थे। फिलहाल इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर हमलावरों ने कार को क्यों निशाना बनाया और इसके पीछे किसका हाथ है। मामले की जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।
नोट: इस खबर में दिए गए दावे प्रारंभिक रिपोर्टों पर आधारित हैं। आधिकारिक पुलिस जांच या एमी विर्क की टीम की पुष्टि के बाद जानकारी में बदलाव संभव है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


