

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सोना-चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार को निवेशकों और खरीदारों को राहत मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं के दामों में गिरावट दर्ज की गई। सोना 602 रुपये टूटकर 1,55,173 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 1,519 रुपये फिसलकर 2,40,830 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बुलियन मार्केट पर दबाव देखने को मिला। अमेरिकी बाजार कॉमेक्स (COMEX) पर सोने की कीमत में करीब 0.56 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी का वैश्विक भाव 0.76 प्रतिशत टूटकर 67.19 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
स्थानीय सर्राफा बाजार में अलग रहा रुख
जहां MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी देखने को मिली, वहीं दिल्ली के स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों ने मजबूती दिखाई। कारोबार के दौरान सोने के भाव में बढ़त दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमत में भी तेज उछाल देखने को मिला।
Gold-Silver Price : चांदी में 5,000 रुपये का उछाल
स्थानीय बाजार में चांदी का रेट 5,000 रुपये बढ़कर 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। इससे पहले चांदी 2,35,500 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि घरेलू मांग और स्थानीय खरीदारी के चलते सर्राफा बाजार में तेजी बनी हुई है।
खरीदारों और निवेशकों की नजर बाजार पर
विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक आर्थिक संकेतों, डॉलर इंडेक्स और ब्याज दरों को लेकर जारी अनिश्चितता का असर सोना-चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों धातुओं में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


