

कैलगरी (वीकैंड रिपोर्ट)- Canada Police Action Punjabi Boys : कनाडा के कैलगरी शहर में दक्षिण एशियाई समुदाय से जुड़े जबरन वसूली (Extortion) और फायरिंग मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कैलगरी पुलिस ने 15 आरोपियों की तस्वीरें सार्वजनिक करते हुए बताया कि इस पूरे नेटवर्क में 16 लोगों को नामजद किया गया है, जिनके खिलाफ कुल 56 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसे संगठित अपराध और गैंग नेटवर्क के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, नामजद सभी आरोपी पंजाब मूल के हैं और कनाडा में स्टूडेंट या वर्क वीजा पर रह रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इनमें से कोई भी आरोपी कनाडा का नागरिक नहीं है।
15 आरोपी जमानत पर बाहर, एक की तलाश जारी
जांच एजेंसियों के मुताबिक, 16 आरोपियों में से 15 को अदालत से जमानत मिल चुकी है, जबकि एक आरोपी अभी भी हिरासत में है। इसके अलावा 22 वर्षीय जरमनजीत सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को आरोपियों या उनके सहयोगियों के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
पंजाब के युवाओं के गलत रास्ते पर जाने की चिंता
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि कई परिवार अपने बच्चों को विदेश भेजने के लिए जमीन बेचने या कर्ज लेने तक को मजबूर हो जाते हैं। लेकिन नौकरी और आर्थिक स्थिरता न मिलने पर कुछ युवा आपराधिक नेटवर्क के प्रभाव में आकर गलत गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं।

Canada Police Action Punjabi Boys : अप्रैल 2025 के बाद 49 जबरन वसूली के मामले दर्ज
कैलगरी पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2025 के बाद शहर में जबरन वसूली से जुड़े 49 मामले सामने आए हैं, जिनमें 19 फायरिंग की घटनाएं भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि हिंसक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए ‘ऑपरेशन ओरियन’ और ‘ऑपरेशन आउटेज’ के बाद हाल के महीनों में ऐसी वारदातों में कमी दर्ज की गई है। हालांकि, पुलिस अभी भी आरोपियों और उनके नेटवर्क से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।
पुलिस ने क्यों जारी की तस्वीरें?
कैलगरी पुलिस का मानना है कि आरोपियों की तस्वीरें सार्वजनिक करने से उनकी पहचान, गतिविधियों और संभावित ठिकानों से जुड़ी जानकारी जुटाने में मदद मिलेगी। स्थानीय समुदायों ने भी पुलिस के इस कदम का समर्थन किया है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


