

टेक डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- YouTube Companion Viewing Feature Update : YouTube ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए Companion Viewing फीचर में बड़ा बदलाव किया है। अब TV पर वीडियो देखते समय मोबाइल फोन को कंट्रोल डिवाइस के रूप में इस्तेमाल करने के लिए दोनों डिवाइस का एक ही Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट होना जरूरी नहीं होगा। कंपनी ने इस फीचर को और अधिक सुविधाजनक बनाते हुए केवल एक ही YouTube अकाउंट से साइन-इन की शर्त रखी है।
नए अपडेट के बाद यदि यूजर का YouTube अकाउंट मोबाइल और स्मार्ट TV दोनों पर लॉगिन है, तो मोबाइल ऐप अपने आप TV पर चल रहे वीडियो को पहचान लेगा और एक विशेष Companion Panel ओपन करेगा। इसके जरिए यूजर्स अपने फोन से TV पर चल रहे वीडियो को आसानी से कंट्रोल कर सकेंगे।
फोन से करें लाइक, कमेंट और सब्सक्राइब
YouTube के इस नए फीचर की मदद से यूजर्स वीडियो देखते समय अपने स्मार्टफोन से कई अतिरिक्त काम कर पाएंगे। अब TV पर वीडियो चलते रहने के दौरान मोबाइल से वीडियो को लाइक करना, कमेंट करना और चैनल को सब्सक्राइब करना बेहद आसान हो जाएगा। इससे खासतौर पर उन यूजर्स को फायदा मिलेगा जो TV पर कंटेंट देखते समय रिमोट की बजाय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।
TV पर वीडियो चलता रहेगा, फोन पर कर सकेंगे दूसरी ब्राउजिंग
इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यूजर्स TV पर चल रहे वीडियो को बिना रोके अपने मोबाइल फोन पर अन्य वीडियो भी सर्च और ब्राउज कर सकेंगे। यूजर YouTube Shorts देख सकते हैं, नए वीडियो खोज सकते हैं या अपने पसंदीदा चैनल एक्सप्लोर कर सकते हैं, जबकि TV पर पहले से चल रहा वीडियो बिना किसी रुकावट के चलता रहेगा।
YouTube Companion Viewing Feature Update : फोन से सीधे TV पर चलाएं वीडियो
YouTube ने वीडियो शेयरिंग और प्लेबैक को भी आसान बना दिया है। अब मोबाइल ऐप के होमपेज पर दिखाई देने वाले किसी भी वीडियो के सामने मौजूद तीन डॉट वाले मेन्यू पर टैप करके “Play on Different Device” विकल्प चुना जा सकता है। इसके बाद वह वीडियो सीधे TV पर चलने लगेगा, जिससे कंटेंट स्विच करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।
Devices आइकन से मिलेगा Companion Panel
यूजर्स YouTube मोबाइल ऐप की होम स्क्रीन पर मौजूद Devices आइकन के जरिए भी Companion Panel को एक्सेस कर सकते हैं। यहां से TV से जुड़े सभी कंट्रोल विकल्प उपलब्ध होंगे। कंपनी के अनुसार, इस फीचर का उद्देश्य TV पर कंटेंट देखते समय मोबाइल के जरिए कमेंट लिखना, वीडियो की जानकारी पढ़ना, चैनल फॉलो करना और कंटेंट ब्राउजिंग को अधिक सहज बनाना है। YouTube का यह नया अपडेट उन यूजर्स के लिए खास तौर पर उपयोगी साबित होगा जो बड़ी स्क्रीन पर वीडियो देखने के साथ-साथ मोबाइल पर इंटरैक्टिव गतिविधियां भी करना चाहते हैं।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


