अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- ASI Harjit Singh Murder : पंजाब के अमृतसर से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज घटना सामने आई है। थाना गेट हकीमां में तैनात एएसआई हरजीत सिंह की देर रात गश्त के दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है, जबकि पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। गश्त के दौरान बनाया निशाना जानकारी के अनुसार, एएसआई हरजीत सिंह गुरुवार रात करीब 2:30 बजे दाना मंडी क्षेत्र के पास मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां…
Author: Vandna Verma
फिरोजपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- PSPCL Meter Reader Terminated : पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों में दो मीटर रीडरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई फिरोजपुर छावनी निवासी मिथिलेश कुमारी की शिकायत की जांच के बाद की गई। शिकायत के बाद शुरू हुई जांच मिथिलेश कुमारी ने आरोप लगाया था कि उनके इलाके में तैनात दो मीटर रीडरों ने बिजली का ‘जीरो बिल’ बनाने के बदले 1500 रुपये रिश्वत की मांग की थी। जब उन्होंने रिश्वत देने से इनकार कर दिया, तो कथित तौर पर मीटर…
एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Weekly Horoscope 20 Sep to 26 Sep 2026 : सितंबर 2026 का चौथा सप्ताह (20 से 26 सितंबर) ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान कई प्रमुख ग्रहों की स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में 21 सितंबर को बुध चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध का यह गोचर बुद्धि, वाणी, संचार, शिक्षा, रचनात्मकता, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों पर विशेष प्रभाव डाल सकता है। वहीं 26 सितंबर को बुध तुला राशि में…
एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- 19 Sep Rashifal 2026 : 19 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को करियर और कारोबार में सफलता मिल सकती है, तो कुछ को अपने फैसलों और खर्चों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। मेष राशि वालों के प्रभावशाली लोगों से संपर्क मजबूत होंगे, जबकि वृषभ राशि के अविवाहित जातकों को विवाह से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल। मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar 4 Year Child Kidnapping : जालंधर से एक बेहद चिंताजनक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी लैदर कॉम्प्लेक्स के इलाके में दिनदहाड़े एक 4 वर्षीय बच्चे के कथित अपहरण की घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि इलाके के लोग भी सदमे में हैं। गली में खेल रहा था मासूम प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 1:45 बजे की है। बच्चा अपने घर के पास गली में खेल रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की एक्टिवा…
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट)- Maa Baglamukhi Dham Jalandhar : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में मां बगलामुखी जी के निमित्त साप्ताहिक सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमान जतिन कलसी से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन ,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई। सिद्ध माँ बगलामुखी धाम, गुलमोहर सिटी जालंधर में आयोजित दिव्य हवन यज्ञ के दौरान वातावरण उस समय आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा, जब यज्ञ कुंड में प्रज्वलित पावन अग्नि के समक्ष माँ भक्तों को जीवन का गहरा आध्यात्मिक…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- AAP Punjab New Halqa Incharge : आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए दो नए हल्का इंचार्जों की नियुक्ति की है। पार्टी ने समाना विधानसभा हलके की जिम्मेदारी सुरजीत सिंह रखड़ा को सौंपी है। इस फैसले को क्षेत्र में पार्टी की राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अकाली दल छोड़ AAP में हुए थे शामिल सुरजीत सिंह रखड़ा मई 2026 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। इससे पहले वह शिरोमणि अकाली दल की सरकार में मंत्री रह चुके हैं और समाना…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Gippy Grewal Business Class Seat Issue : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल ने एयर कनाडा (Air Canada) की एक फ्लाइट में अपने साथ हुए कथित व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर की है। गिप्पी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए दावा किया कि उन्होंने बिजनेस क्लास का टिकट खरीदा था, लेकिन फ्लाइट में उन्हें इकोनॉमी क्लास की सीट दे दी गई। गिप्पी ग्रेवाल के अनुसार, जब उन्होंने एयरलाइन स्टाफ से इस बारे में सवाल किया तो उन्हें कोई स्पष्ट और संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उनका आरोप है कि स्टाफ…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- The Great Khali Statement on Amritpal Singh : भाजपा नेता और पूर्व WWE चैंपियन दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने पंजाब की राजनीति को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। भाजपा की प्रस्तावित नशामुक्त यात्रा से पहले दिए गए एक इंटरव्यू में खली ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह और पंजाब के मौजूदा हालात पर खुलकर अपनी राय रखी। खली ने कहा कि पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। उन्होंने अमृतपाल सिंह के सामाजिक अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके कार्यों को भी नजरअंदाज नहीं…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए गुरुवार को राहत भरी खबर सामने आई है। जालंधर सराफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। खासकर सोने और चांदी के भाव में आई कमी ने ग्राहकों और निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 24 कैरेट सोना 800 रुपये हुआ सस्ता जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव गुरुवार को 1,55,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। बुधवार को इसकी कीमत 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इस तरह एक दिन…
