Author: Vandna Verma

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Shri Ram Katha in Jalandhar : जालंधर के श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से 22 से 28 नवंबर 2026 तक श्रीराम कथामृत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विश्वविख्यात मानस मर्मज्ञ साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान करवाएंगी। साईं दास स्कूल ग्राउंड में होगा कार्यक्रम आयोजकों की ओर से जारी पोस्टर के अनुसार, कथा का आयोजन साईं दास स्कूल ग्राउंड, पटेल चौक, जालंधर में होगा। प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक कथा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

Read More

राजस्थान (वीकैंड रिपोर्ट)- Rajasthan Panchayat Election : राजस्थान में पंचायत चुनाव के बीच डीडवाना जिले का खुनखुना गांव अपने वार्ड नंबर 5 की वजह से चर्चा में है। इस वार्ड की खास बात यह है कि यहां से वार्ड पंच बनने के लिए कोई भी उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि पिछले करीब 20 वर्षों में इस वार्ड से निर्वाचित प्रतिनिधियों और उनके परिवारों से जुड़ी कई परेशानियों और असमय मौतों की घटनाओं के कारण ग्रामीणों के मन में डर बैठ गया है। हालांकि, गांव के कुछ लोग इन घटनाओं को महज…

Read More

बिजनेस डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Inflation in India : देश में महंगाई ने एक बार फिर आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर खाने-पीने की चीजों तक के दाम बढ़ने से लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। अक्टूबर 2026 में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.09 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह पिछले 24 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। सितंबर में खुदरा महंगाई दर 5.54 प्रतिशत दर्ज की गई थी। महंगाई में इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर खाद्य पदार्थों की कीमतों में देखने को मिला है। प्याज, लहसुन और अदरक जैसी जरूरी चीजें…

Read More

टेक डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Instagram New Update : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। अब यूजर्स को रील्स और मेन फीड में अश्लील, हिंसक और भड़काऊ कंटेंट पहले के मुकाबले कम देखने को मिल सकता है। भारत सरकार की सलाह के बाद मेटा ने अपने कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम में बदलाव किए हैं। इसके तहत ऐसे अकाउंट्स की आपत्तिजनक पोस्ट कम दिखाई जाएंगी, जिन्हें यूजर फॉलो नहीं करते हैं। हालांकि, जिन पोस्ट में इंस्टाग्राम के नियमों का उल्लंघन नहीं होता, उन्हें प्लेटफॉर्म से हटाया नहीं जाएगा। ऐसी पोस्ट इंस्टाग्राम पर बनी रहेंगी,…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- NHAI New Rule : अगर आप अपनी कार या किसी अन्य वाहन का थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस रिन्यू कराना भूल गए हैं, तो अब आपकी परेशानी बढ़ सकती है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने नेशनल हाईवे पर बिना वैध बीमा के चलने वाले वाहनों की पहचान करने के लिए नई तकनीक आधारित व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के बीमा की जांच की जाएगी। इस व्यवस्था में अगर किसी वाहन का थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस एक्सपायर पाया जाता है, तो वाहन मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर अलर्ट मैसेज भेजा जाएगा। इसके साथ…

Read More

बिजनेस डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला एक बार फिर तेज हो गया है। बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा कारोबार शुरू होते ही दोनों कीमती धातुओं के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत एक ही झटके में 6,000 रुपये से ज्यादा टूट गई, जबकि सोना भी 3,000 रुपये से अधिक सस्ता हो गया। लगातार गिरते भाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। MCX पर मंगलवार को तेजी के साथ बंद हुई 4 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी बुधवार को कारोबार शुरू होते ही गिरकर…

Read More

एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- 19 Nov Rashifal 2026 : 19 नवंबर का दिन कुछ राशियों के लिए खुशियां और सफलता लेकर आ सकता है, जबकि कुछ जातकों को अपने फैसलों और व्यवहार में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं व्यापारियों को आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। किसी को लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, तो किसी के घर शुभ समाचार दस्तक दे सकता है। मिथुन राशि के जातकों को नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिलने…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Samrasta Sankalp Yatra : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को जालंधर से देशव्यापी ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व समारोहों को समर्पित इस यात्रा के साथ 16 दिवसीय जनसंपर्क अभियान की शुरुआत हुई। करीब 2,558 किलोमीटर लंबी यह यात्रा देश के सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 46 शहरों से होकर गुजरेगी। यात्रा की शुरुआत जालंधर-पठानकोट हाईवे पर डेरा सचखंड बल्लां के नजदीक स्थित गांव रायपुर से हुई। इसका समापन 3 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित…

Read More

एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- 18 Nov Rashifal 2026 : 18 नवंबर का दिन सभी 12 राशियों के लिए नए अवसर और कुछ जरूरी बदलाव लेकर आ सकता है। किसी राशि के जातकों को परिवार के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा, तो कुछ के घर में शादी-ब्याह से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है। मेष राशि वालों की किसी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है, जबकि तुला राशि के अविवाहित जातकों के विवाह की बात आगे बढ़ने के संकेत हैं। वहीं कुछ राशियों को आज अपने फैसलों और खर्चों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। खासतौर पर वृश्चिक…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Delhi Building Collapse : राजधानी दिल्ली में इमारत ढहने की एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर इलाके में एक इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में तीन वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के समय इमारत के मलबे में कुल छह लोगों के फंसे होने की सूचना…

Read More