





पंजाब डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब में ठंड का असर लगातार बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आने वाले दिनों में घनी धुंध पड़ने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, 17 से 20 नवंबर तक सुबह और रात के समय कई इलाकों में घनी धुंध छा सकती है। इसके चलते वाहन चालकों और सड़क पर सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
इन 5 जिलों में घनी धुंध की चेतावनी
मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और अमृतसर में कुछ स्थानों पर घनी धुंध पड़ने का अलर्ट जारी किया है। धुंध के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो सकती है, जिससे यातायात प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Punjab Weather Update : बारिश की संभावना नहीं, रात में और गिरेगा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब कम हो गया है। इसके चलते पंजाब में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और फिलहाल बारिश का कोई अनुमान नहीं है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर और बढ़ेगा। पंजाब के औसत न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, यह अभी सामान्य के करीब बना हुआ है। बीते दिन बठिंडा राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


