





जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। मंगलवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार दोनों कीमती धातुओं के भाव में कमी दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना 1,000 रुपये और 22 कैरेट सोना 930 रुपये सस्ता हो गया। वहीं, चांदी की कीमत में भी 500 रुपये की गिरावट आई है।
24 और 22 कैरेट सोने के नए रेट
एसोसिएशन के मुताबिक, मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,38,400 रुपये रह गया, जबकि सोमवार को इसकी कीमत 1,39,400 रुपये थी। इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव 1,29,640 रुपये से गिरकर 1,28,710 रुपये पर पहुंच गया।
चांदी भी हुई सस्ती
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को चांदी का भाव 1,76,200 रुपये था, जो मंगलवार को घटकर 1,75,700 रुपये रह गया। यानी एक दिन में चांदी 500 रुपये सस्ती हुई है।
Gold-Silver Price : खरीदारी से पहले जरूर चेक करें ताजा भाव
लगातार बदलती कीमतों के बीच अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने नजदीकी ज्वेलर से ताजा रेट जरूर पता कर लें। आभूषणों की अंतिम कीमत में मेकिंग चार्ज और अन्य लागू शुल्क अलग से जुड़ सकते हैं।
| धातु | सोमवार का भाव | मंगलवार का भाव |
|---|---|---|
| 24 कैरेट सोना | ₹1,39,400 | ₹1,38,400 |
| 22 कैरेट सोना | ₹1,29,640 | ₹1,28,710 |
| चांदी | ₹1,76,200 | ₹1,75,700 |
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


