

बीरभूम (वीकैंड रिपोर्ट)- West Bengal Tarapith Hotel Fire : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित प्रसिद्ध तारापीठ मंदिर के पास सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर के निकट स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय होटल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठहरे हुए थे, जो सावन सोमवार के अवसर पर मां तारा के दर्शन के लिए पहुंचे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे होटल की पहली मंजिल पर अचानक आग लग गई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एसी में शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग तेजी से फैलने के कारण पूरे होटल में धुआं भर गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
बंद निकास मार्ग बना हादसे की बड़ी वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होटल का पिछला दरवाजा बंद होने के कारण कई लोगों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला। धुएं और आग के बीच फंसे श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई और कई लोग कमरों में ही फंस गए।
West Bengal Tarapith Hotel Fire : दमकल विभाग ने चलाया राहत अभियान
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायलों को तत्काल रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
परिवार के तीन सदस्य लापता
हादसे के बाद एक महिला ने दावा किया कि उसकी मां और दो बच्चे अभी भी लापता हैं। महिला रविवार को अपने परिवार के साथ दक्षिण 24 परगना से तारापीठ दर्शन के लिए आई थी। प्रशासन लापता लोगों की तलाश में जुटा हुआ है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
हादसे से बची एक महिला ने बताया कि अचानक पूरे होटल में धुआं भर गया था और सांस लेना मुश्किल हो गया था। इस घटना के बाद होटल की सुरक्षा व्यवस्था, फायर सेफ्टी इंतजाम और आपातकालीन निकास मार्गों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
West Bengal Tarapith Hotel Fire : धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है तारापीठ
तारापीठ मंदिर मां तारा को समर्पित देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है। सावन और अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर के निकट स्थित महाश्मशान और तांत्रिक परंपराओं के कारण भी यह स्थान विशेष धार्मिक महत्व रखता है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें हादसे की विस्तृत जांच में जुटी हैं। मृतकों की पहचान और लापता लोगों की तलाश का कार्य जारी है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


