

नांदेड़/चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Attack on Sukhbir Singh Badal at Nanded : नांदेड़ साहिब में हुए हमले के बाद शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का पहला बयान सामने आया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे हमलों से न तो वह पहले डरे थे और न ही भविष्य में डरेंगे। सुखबीर बादल ने कहा कि जिसके सिर पर वाहेगुरु का हाथ हो, उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। उन्होंने कहा कि चाहे कोई कितनी भी कोशिश कर ले, गुरु साहिब की कृपा से वह सुरक्षित हैं और आगे भी पंजाब तथा लोगों की सेवा करते रहेंगे।
पंजाब की शांति बिगाड़ने की कोशिश: सुखबीर
अकाली दल प्रमुख ने कहा कि कुछ ताकतें पंजाब की अमन-शांति और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन ऐसी साजिशें कभी सफल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की मेहर से पंजाब में शांति और सद्भाव कायम रहेगा।
Attack on Sukhbir Singh Badal at Nanded : ‘हर कुर्बानी देने को तैयार है अकाली दल’
सुखबीर बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पंजाब की तरक्की, भाईचारे और खुशहाली के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने दोहराया कि पार्टी अपने सिद्धांतों और पंजाब के हितों की रक्षा के लिए हर तरह की कुर्बानी देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि किसी भी हमले या धमकी से उनका हौसला कमजोर नहीं होगा और वह पहले की तरह जनता की आवाज उठाते रहेंगे।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


