

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Raksha Bandhan Muhurat 2026 : भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन इस वर्ष 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। हालांकि इस बार रक्षाबंधन के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है, जिसके चलते लोगों के मन में सूतक काल और शुभ मुहूर्त को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
रक्षाबंधन 2026 कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार सावन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 27 अगस्त 2026 को सुबह 9:08 बजे होगी और इसका समापन 28 अगस्त 2026 को सुबह 9:48 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार 28 अगस्त, शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।
राखी के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण
28 अगस्त 2026 को वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण भी लगेगा। ग्रहण की शुरुआत सुबह 6:53 बजे होगी और इसका समापन दोपहर 12:31 बजे माना जा रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
Raksha Bandhan Muhurat 2026 : क्या भारत में सूतक काल मान्य होगा?
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार जो ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देता, उसका सूतक काल और ग्रहण संबंधी नियम प्रभावी नहीं माने जाते। इसलिए इस चंद्र ग्रहण का असर भारत में नहीं होगा और बहनें बिना किसी बाधा के अपने भाइयों को राखी बांध सकेंगी।
रक्षाबंधन 2026 का शुभ मुहूर्त
- राखी बांधने का शुभ समय: सुबह 5:57 बजे से सुबह 9:48 बजे तक
- लाभ-उन्नति मुहूर्त: सुबह 7:33 बजे से सुबह 9:10 बजे तक
- अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: सुबह 9:10 बजे से सुबह 10:46 बजे तक
कब रहेगा भद्रा का प्रभाव?
इस वर्ष 27 अगस्त को सुबह 9:08 बजे से रात 9:32 बजे तक भद्रा का साया रहेगा। लेकिन 28 अगस्त को भद्रा का प्रभाव समाप्त हो जाएगा, जिससे श्रद्धालु पूरे उत्साह और शुभता के साथ रक्षाबंधन का पर्व मना सकेंगे।
Raksha Bandhan Muhurat 2026 : किन देशों में दिखाई देगा ग्रहण?
28 अगस्त का आंशिक चंद्र ग्रहण अफ्रीका, यूरोप, उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका तथा पश्चिमी एशिया के कई देशों में दिखाई देगा। भारत में ग्रहण दिखाई न देने के कारण यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


