

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ने जा रहा है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 17 और 18 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों के दौरान कई इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
17 अगस्त को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसी तरह 18 अगस्त को भी पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में मौसम खराब रहने और तेज बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
19 अगस्त से मौसम देगा राहत
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 और 20 अगस्त को पूरे पंजाब में मौसम अपेक्षाकृत साफ रह सकता है। इस दौरान किसी भी जिले के लिए बारिश संबंधी कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं 19 से 22 अगस्त के बीच भी बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है।
Punjab Weather Update : मौसम विभाग की एडवाइजरी
मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें और मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें। येलो अलर्ट वाले जिलों में रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


