

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Nitin Navin BJP New Team : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में पंजाब को भी अहम प्रतिनिधित्व मिला है। वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह बादल को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिसे पंजाब की राजनीति के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। भाजपा नेतृत्व ने पंजाब के वरिष्ठ नेता तरुण चुघ को पार्टी के सेंट्रल ऑफिस इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं लंबे समय बाद संगठन में वापसी करने वाले राम माधव को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
स्मृति ईरानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका देते हुए राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ आगामी राजनीतिक रणनीतियों में मिलेगा।
Nitin Navin BJP New Team : नई टीम पर राजनीतिक हलकों की नजर
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम को आगामी चुनावों और संगठन विस्तार की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। खासकर पंजाब सहित विभिन्न राज्यों में पार्टी को मजबूत करने के लिए अनुभवी नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी की ओर से घोषित नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण पद सौंपे गए हैं, जिन पर राजनीतिक विश्लेषकों और कार्यकर्ताओं की नजर बनी हुई है।






खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


