

लखीसराय (वीकैंड रिपोर्ट)- Ashokdham Temple Accident : बिहार के लखीसराय जिले में सावन की सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। अशोकधाम मंदिर जाने वाले मार्ग पर सोमवार रात अचानक भगदड़ मचने से कम से कम 7 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अशोकधाम स्टेशन से मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर अचानक एक बिजली का खंभा गिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खंभा गिरने के बाद करंट फैलने की आशंका से श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
बैरिकेडिंग टूटने से बढ़ा हादसा
हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच भगदड़ की स्थिति बन गई। इसी दौरान रास्ते पर लगी बैरिकेडिंग टूट गई, जिससे कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। इस हादसे में कई श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आईं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
Ashokdham Temple Accident : जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई
एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार बिजली का खंभा गिरने और करंट फैलने की आशंका के बाद भगदड़ जैसी स्थिति बनी। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।
राहत-बचाव कार्य जारी
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। लखीसराय के जिलाधिकारी ने बताया कि वह स्वयं कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे और भीड़ बढ़ने के बाद हालात अचानक बिगड़ गए। प्रशासन मृतकों और घायलों की आधिकारिक सूची तैयार कर रहा है।
सावन की सोमवारी पर उमड़ी थी भारी भीड़
अशोकधाम मंदिर, जिसे श्री इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, बिहार के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर यहां हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक और दर्शन के लिए पहुंचे थे, जिसके चलते भारी भीड़ एकत्रित हो गई थी।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


