
नई दिल्ली, 27 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- PM Modi on Heatwave : देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। उत्तर भारत समेत कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से सावधानी बरतने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बढ़ता तापमान चिंता का विषय है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस समय सभी को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने सलाह दी कि लोग खुद को हाइड्रेटेड रखें और घर से बाहर निकलते समय अपने साथ पानी जरूर रखें।
PM Modi on Heatwave : पीएम मोदी ने कहा कि इस भीषण गर्मी में इंसानियत और संवेदनशीलता सबसे बड़ा सहारा बन सकती है। यदि संभव हो तो प्यासे लोगों को पानी पिलाएं और जरूरतमंदों की सहायता करें। उन्होंने उन लोगों की भी सराहना की जो अपने घरों और दुकानों के बाहर पीने के पानी की व्यवस्था कर रहे हैं ताकि राहगीरों को राहत मिल सके।
प्रधानमंत्री ने बुजुर्गों और परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखने की अपील करते हुए कहा कि माता-पिता, दादा-दादी और अन्य प्रियजनों का हालचाल लेते रहें। उन्हें ज्यादा पानी पीने, दोपहर की तेज धूप से बचने और अधिक आराम करने की सलाह दें।
इसके अलावा पीएम मोदी ने लोगों से पक्षियों और जानवरों का भी ख्याल रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर, छत, बालकनी, दुकान या दफ्तर के बाहर पानी से भरा एक छोटा बर्तन भी किसी प्यासे पक्षी की जान बचा सकता है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सभी को एक-दूसरे के प्रति संवेदनशीलता और सहानुभूति दिखानी चाहिए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


