
लुधियाना, 27 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Dead Body Found in Bule Drum : शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब डीएमडब्ल्यू पुल के नीचे कूड़े के ढेर के पास एक नीले रंग के ड्रम से अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना अर्बन एस्टेट पुलिस थाना के एएसआई अमनदीप सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ड्रम की जांच की।
ड्रम के अंदर मिला युवती का शव
पुलिस के मुताबिक नीले रंग के ड्रम को ढक्कन लगाकर बंद किया गया था। जब पुलिस ने ड्रम खोला तो उसके अंदर एक युवती का शव मिला। प्राथमिक जांच में युवती की उम्र करीब 15 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
हाथ पर मिला ‘नेहा’ नाम का टैटू
मृतका का कद करीब 5 फीट बताया गया है और उसका रंग सांवला है। युवती ने नीले रंग का टॉप और नीचे फूलों वाली शर्ट के साथ काला लोअर पहन रखा था। पुलिस के अनुसार उसके बाएं हाथ पर ‘नेहा’ नाम का टैटू बना हुआ है। वहीं दाहिने हाथ पर दिल के निशान के अंदर ‘N.A.’ लिखा हुआ टैटू भी मिला है।
Dead Body Found in Bule Drum : हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को ड्रम में डालकर यहां फेंका गया। घटना के बाद इलाके में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
Punjab Police आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। इसके अलावा युवती की पहचान के लिए भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
एक साल पहले भी मिला था ड्रम में शव
गौरतलब है कि करीब एक वर्ष पहले भी लुधियाना में एक व्यक्ति का शव नीले ड्रम से बरामद हुआ था। अब एक बार फिर इसी तरह शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
Dead Body Found in Bule Drum : पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस युवती की पहचान और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


