

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)– Budget Session : बजट सत्र के तीसरे दिन सोमवार को विपक्ष ने लोकसभा में महाकुंभ में भगदड़ से हुई मौतों को लेकर जमकर हंगामा किया। विपक्षी सांसदों ने स्पीकर से कहा कि सरकार भगदड़ से हुई मौतों का सही आंकड़ा जारी करे। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा- राष्ट्रपति जी ने अपनी स्पीच में महाकुंभ का भी जिक्र किया है। अभी प्रश्नकाल है, इसलिए इस समय दूसरे किसी भी विषय पर चर्चा नहीं हो सकती। अपने सवाल रखें। इसके बाद भी विपक्षी सांसद हंगामा कर रहे हैं। वे लगातार नारा लगा रहे हैं- सरकार कुंभ में हुई मौतों का आंकड़ा जारी करे।
केंद्र सरकार होश में आओ, होश में आओ। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में आज शामिल हो सकते हैं. राहुल गांधी दोपहर एक बजे के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर बोल सकते हैं। संसद में विपक्षी पार्टियां प्रयागराज महाकुंभ हादसे में मौतों को लेकर आक्रामक हैं। विपक्ष प्रयागराज महाकुंभ हादसे में मौतों को लेकर चर्चा की मांग कर रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


