

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Bollywood News : प्रसिद्ध बालीवुड गायक सोनू निगम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और बताया कि कैसे पुणे में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उनकी पीठ में भयानक दर्द उठा। ऐसा लगा कि रीढ़ की हड्डी में सूई जैसा चुभ रहा है, पर सिंगर ने कॉन्सर्ट पूरा किया और अपने फैंस को निराश नहीं किया। पुणे में सोनू निगम के शो के दौरान ही पीठ में झटका लगा, जिससे उनको काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा है।
सोनू निगम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बीती रात एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई. ये मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दिन था, लेकिन मुझे संतोष है, मैं परफॉर्म कर रहा था और उसी झटके की वजह से ऐंठन शुरू हो गई, लेकिन मैंने किसी तरह इसे संभाल लिया, मैं कभी भी लोगों की एक्सपेक्टेशन से कम नहीं करना चाहता, मुझे खुशी है कि यह सब ठीक रहा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


