

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): लॉकडाउन के बीच आज से सबके लिए रेल सेवा की शुरुआत होने जा रही है। पहले दिन इसकी शरूआत 8 ट्रेनों के सफर से शुरू होगी। यात्रा वहीं कर सकेंगे, जिनके पास कंफर्म है। इसके साथ ही अगर आपका घर ट्रेन के डेस्टिनेशन से दूर है तो टिकट बुक कराने से पहले घर तक जाने की व्यवस्था कर लें, क्योंकि देश में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बंद है।
दरअसल सवाल उठ रहा था कि दिल्ली से चलकर अगर कोई मुगलसराय, भोपाल या पटना उतरता है तो वह घर कैसे जाएगा? अगर किसी को मुगलसराय से आजमगढ़-मऊ जाना हो या फिर पटना से आस-पास के जिलों में जाना हो तो क्या होगा? इसके लिए फिलहाल राज्य सरकारों की ओर से कोई इंतजाम नहीं किया गया है। इसका इंतजाम आपको खुद करना होगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


