

ग्वालियर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gwalior Kiss Car Viral Video : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक अनोखी कार इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यह कार अपनी कीमत, मॉडल या स्पीड की वजह से नहीं, बल्कि उस पर बने हजारों लिपस्टिक ‘किस’ निशानों के कारण सुर्खियों में आ गई। बताया जा रहा है कि कार की पूरी बॉडी पर करीब 3400 लिपस्टिक किस मार्क बनाए गए थे, जिसके बाद इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।
गर्लफ्रेंड के आइडिया ने दिलाई अलग पहचान
जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के थाटीपुर क्षेत्र निवासी आदित्य सिकरवार की गर्लफ्रेंड ने विदेशी सोशल मीडिया ट्रेंड से प्रेरित होकर कार को अनोखे अंदाज में सजाने का सुझाव दिया था। इसके बाद कार की बाहरी सतह पर हजारों लिपस्टिक के निशान बनाए गए। पूरी कार को इस रूप में तैयार करने में करीब साढ़े तीन से चार घंटे का समय लगा।
सड़क पर निकली तो लोगों की ठहर गई नजर
जब यह कार सड़कों पर दौड़ी तो राहगीरों और वाहन चालकों का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींचने लगी। दूर से दिखाई देने वाले लाल लिपस्टिक निशानों ने लोगों में उत्सुकता पैदा कर दी। देखते ही देखते कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं।
सोशल मीडिया से पुलिस तक पहुंचा मामला
वायरल तस्वीरों में कार का नंबर स्पष्ट दिखाई देने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने वाहन की पहचान कर ली। पुलिस ने नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई और कार को थाटीपुर इलाके से पकड़ लिया। इसके बाद वाहन मालिक को बुलाकर पूछताछ की गई।
Gwalior Kiss Car Viral Video : 5,500 रुपये का चालान, हटाने पड़े सभी निशान
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक सड़क पर इस प्रकार के बदलाव के साथ वाहन चलाना यातायात नियमों के अनुरूप नहीं था। नियमों के उल्लंघन पर वाहन मालिक का 5,500 रुपये का चालान किया गया। कार्रवाई के बाद कार मालिक ने खुद कार से सभी लिपस्टिक निशान हटाए और वाहन को साफ कराया।
पुलिस ने दी नियमों का पालन करने की सलाह
ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया ट्रेंड को अपनाने से पहले यातायात नियमों का ध्यान रखना जरूरी है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे वाहनों में ऐसे बदलाव न करें जो नियमों के खिलाफ हों या सड़क सुरक्षा को प्रभावित कर सकते हों।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


