

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Police Officers Transfer : जालंधर पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, आईपीएस द्वारा जारी ट्रांसफर आदेश के तहत छह पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती स्थल पर तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार इंस्पेक्टर जस्पाल सिंह को एसएचओ थाना रामामंडी से स्थानांतरित कर एसएचओ थाना डिवीजन नंबर-1 लगाया गया है। वहीं इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार, जो सीआईए इंचार्ज के पद पर तैनात थे, उन्हें अब थाना रामामंडी का एसएचओ नियुक्त किया गया है।
इन अधिकारियों की बदली गई तैनाती
- इंस्पेक्टर जस्पाल सिंह – SHO रामामंडी से SHO डिवीजन नंबर-1
- इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार – CIA इंचार्ज से SHO रामामंडी
- एसआई राकेश कुमार – SHO डिवीजन नंबर-1 से SHO डिवीजन नंबर-8
- इंस्पेक्टर साहिल चौधरी – SHO डिवीजन नंबर-8 से SHO नवी बारादरी
- इंस्पेक्टर रविंदर कुमार – SHO नवी बारादरी से DCP स्पेशल ब्रांच, जालंधर के साथ अटैच
- इंस्पेक्टर (LR) जगदीश कुमार – डिवीजन नंबर-5 से SHO डिवीजन नंबर-3
Jalandhar Police Officers Transfer : तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश
पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से रिलीव कर नई तैनाती वाली जगह पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


