





जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : 24 कैरेट सोना ₹400 और 22 कैरेट सोना ₹370 महंगा, जबकि चांदी में ₹3,200 की गिरावट दर्ज की गई। सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। जालंधर सराफा एसोसिएशन के ताजा रेट के मुताबिक, सोने के दोनों कैरेट में तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव में गिरावट आई है।
आज के सोने-चांदी के भाव
| धातु | सोमवार का भाव | मंगलवार का भाव |
|---|---|---|
| 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | ₹1,41,600 | ₹1,42,000 |
| 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | ₹1,31,690 | ₹1,32,060 |
| चांदी | ₹1,88,000 | ₹1,84,800 |
Gold-Silver Price : सोने की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी?
24 कैरेट सोना सोमवार के मुकाबले ₹400 महंगा होकर ₹1,42,000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में ₹370 की बढ़ोतरी हुई और इसका भाव ₹1,32,060 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
चांदी ₹3,200 टूटी
दूसरी ओर, चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। सोमवार को ₹1,88,000 पर चल रही चांदी मंगलवार को ₹3,200 सस्ती होकर ₹1,84,800 पर आ गई।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


