

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Former Minister Chunni Lal Bhagat Rasm Pagdi : पंजाब के पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रहे स्वर्गीय चुन्नी लाल भगत की याद में 20 सितंबर को श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म पगड़ी का आयोजन किया जा रहा है। 10 सितंबर 2026 को उनके निधन के बाद राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई थी। अब उनकी आत्मिक शांति के लिए परिवार की ओर से विशेष कार्यक्रम रखा गया है।
परिवार द्वारा जारी सूचना के अनुसार श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म पगड़ी का आयोजन रविवार, 20 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। यह कार्यक्रम एम.एस. फार्म, बस्ती पीर दाद, लेदर कॉम्प्लेक्स रोड, जालंधर में आयोजित होगा।
श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचेंगे शुभचिंतक
इस अवसर पर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों के अलावा परिवारजन, रिश्तेदार, मित्र और शुभचिंतक स्वर्गीय चुन्नी लाल भगत को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचेंगे। कार्यक्रम के दौरान उनके जीवन, समाजसेवा और राजनीतिक योगदान को भी याद किया जाएगा।
Former Minister Chunni Lal Bhagat Rasm Pagdi : परिवार ने की शामिल होने की अपील
परिवार की ओर से जारी शोक संदेश में सभी शुभचिंतकों से श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है। कैबिनेट मंत्री पंजाब महिंदर भगत सहित समस्त भगत परिवार ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए स्वर्गीय चुन्नी लाल भगत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


