





जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) Road Accident In Jalandhar महानगर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। पुलिस लाइन रोड पर फ्लाईओवर के नजदीक एक कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार उनके तीन दोस्त गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान स्पीड रिकॉर्ड कंपनी के मालिक दिनेश ओलख के बेटे दिवित ओलख और पप्पी स्वीट शॉप (पटेल चौक) के मालिक के बेटे ऑरव तलवाड़ के रूप में हुई है।
Road Accident In Jalandhar
बताया जा रहा है कि दोनों युवक देर रात अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे। पार्टी से घर लौटते समय पुलिस लाइन रोड पर फ्लाईओवर के नजदीक उनकी कार की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में दोनों युवकों की जान चली गई।
हादसे के दौरान कार में मौजूद उनके तीन अन्य दोस्त भी गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, दो परिवारों के जवान बेटों की असमय मौत से परिजनों और परिचितों में मातम पसरा हुआ है।
इस मौके शहर की विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक शख्सियतों ने परिवार के साथ गहरा दुख व्यक्त किया है। वीकेंड रिपोर्ट के संपादक प्रदीप वर्मा ने भी परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर शहर में सड़क सुरक्षा और रात के समय वाहन चलाते हुए सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर किया है।
नोट: हादसे के कारणों और पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई संबंधी विस्तृत जानकारी की पुष्टि होने पर खबर अपडेट की जाएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


