

हिमाचल (वीकैंड रिपोर्ट) Before PM Modi’s visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे से ठीक पहले मंडी और शिमला के दो मेडिकल कॉलेजों को बम धमकियां मिली हैं। नेरचौक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अस्पताल खाली करा दिए गए हैं। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की सघन जांच शुरू कर दी है, जबकि मरीजों में दहशत का माहौल है।
Before PM Modi’s visit : इससे पहले हिमाचल हाईकोर्ट को तीन बार, शिमला के मुख्य सचिव कार्यालय को दो बार और कुल्लू, हमीरपुर, सिरमौर व कांगड़ा जैसे जिलों के डीसी कार्यालयों को भी धमकियां मिल चुकी हैं। मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज के अलावा राज्य के एक अन्य अस्पताल को भी इसी तरह की धमकी मिलने की खबर है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। इन धमकियों ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


