

अटारी (वीकेंड रिपोर्ट) An example of humanity : भारत और पाकिस्तान के बीच हुए समझौतों के तहत, पाकिस्तान के वे नागरिक, जो लंबे समय से भारत की विभिन्न जेलों में बंद थे और जिनकी सज़ा पूरी हो चुकी है, अब रिहा किए जा रहे हैं। भारत सरकार द्वारा रिहा किए जाने के बाद ये कैदी अपने वतन लौटने के लिए अटारी सीमा पर पहुंचने लगे हैं। हाल ही में हुए पहलगाम हमले के बावजूद भारत ने पाकिस्तान के प्रति मानवीयता और उदारता का परिचय देते हुए इन कैदियों को रिहा करने का निर्णय लिया।
An example of humanity : भारत द्वारा रिहा किए गए पाकिस्तानी कैदियों में लगभग 19 नागरिक कैदी और बाकी मछुआरे कैदी हैं जो भारत के विभिन्न राज्यों की जेलों में अपनी सजा काटने के बाद अपने वतन जाने का इंतज़ार कर रहे थे, जिन्हें आज दोपहर अटारी वाघा सीमा के रास्ते भारत द्वारा पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया जाएगा। ये कैदी भारत की विभिन्न जेलों से एकत्रित होकर अटारी सीमा पर पहुँचे। पाकिस्तानी कैदी अपने वतन लौटने पर खुशी से झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


