
IMD ने पंजाब समेत 15 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट, लोगों को सतर्क रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह।
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) 18 जुलाई Punjab Weather Alert। पंजाब में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है, लेकिन इसके साथ ही मौसम विभाग ने गंभीर चेतावनी भी जारी की है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित देश के 15 राज्यों में अगले पांच दिनों तक तेज आंधी, गरज-चमक, भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
Punjab Weather Alert : पंजाब के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। हालांकि अब मानसून की गतिविधियां तेज होने के साथ मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
इन राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित कुल 15 राज्यों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश और बिहार में 18 से 20 जुलाई के बीच मौसम बदलने और व्यापक बारिश होने का अनुमान है, जबकि 18 से 22 जुलाई तक असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
Punjab Weather Alert ; 70 KM/H की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं के कारण पेड़, बिजली के खंभे और खड़ी फसलें प्रभावित हो सकती हैं। कई इलाकों में बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा। ऐसे में लोगों को आंधी और बारिश के दौरान घर के अंदर रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
यात्रा और बिजली व्यवस्था हो सकती है प्रभावित
आईएमडी ने कहा है कि खराब मौसम के चलते सड़क यातायात और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।
हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट, जम्मू-कश्मीर में फ्लैश फ्लड का खतरा
हिमाचल प्रदेश के शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 से 23 जुलाई तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश के साथ अचानक बाढ़ (Flash Flood), भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव की आशंका जताई गई है।
दिल्ली में भी बारिश का येलो अलर्ट
दिल्ली में शनिवार और रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 20 से 23 जुलाई के बीच कोई बड़ा अलर्ट नहीं है, लेकिन इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के कारण मौसम में बदलाव बना रह सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


