

शिमला (वीकैंड रिपोर्ट)- Himachal Bridge Collapse : हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश अब बुनियादी ढांचे पर भी भारी पड़ने लगी है। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में मंगलवार को नेशनल हाईवे पर बना करीब 50 से 60 साल पुराना पुल अचानक ढह गया। पुल का बीच का पिलर टूटने के बाद उसका मध्य हिस्सा भरभराकर गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय पुल पर कोई वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
पहले से तैयार था नया पुल, नहीं रुका हाईवे का ट्रैफिक
लोक निर्माण विभाग ने पुराने पुल की जर्जर स्थिति को पहले ही देखते हुए उसके समानांतर नया पुल तैयार कर दिया था। यही वजह रही कि पुराने पुल के गिरने के बावजूद नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित नहीं हुआ। फिलहाल सभी वाहनों की आवाजाही नए पुल से सुचारू रूप से कराई जा रही है।
Himachal Bridge Collapse : पुराने पुल पर आवाजाही पूरी तरह बंद
जानकारी के अनुसार, चेतावनी के बावजूद कुछ लोग अब भी पुराने पुल का इस्तेमाल कर रहे थे। पुल गिरने के बाद प्रशासन ने इसे पूरी तरह बंद कर दिया है और लोगों से पुराने पुल का उपयोग न करने की अपील की है।
लगातार बारिश से बढ़ीं हिमाचल की मुश्किलें
लगातार हो रही बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्यभर में 153 सड़कें बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह भूस्खलन और सड़क बाधित होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। सिरमौर में पुल गिरने की घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि लगातार बारिश से राज्य के पुराने बुनियादी ढांचे पर गंभीर असर पड़ रहा है। हालांकि, प्रशासन की पूर्व तैयारी के चलते इस घटना के बावजूद नेशनल हाईवे पर यातायात सामान्य बना हुआ है और फिलहाल सभी वाहन नए पुल से ही गुजर रहे हैं।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


