

कैथल (वीकैंड रिपोर्ट)- Car fell into the canal… कैथल के गांव मुंदडी के पास शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं, तीन बच्चे और कार चालक शामिल हैं। सात की डेड बॉडी मिल गई है। एक 15 वर्षीय बच्ची का शव अभी नहीं मिला है, जो नहर में ही बताया जा रहा है।
Car fell into the canal… वहीं गाड़ी को चला रहा ड्राइवर फिलहाल बच गया हैं जिसका कुंडली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि एक ही परिवार 9 सदस्य सुबह कैथल के गांव गुहना में गुरु रविदास मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे, जो घर से सुबह साढ़े 8 बजे के करीब निकले थे। हादसे में कार अनियंत्रित होकर सिरसा ब्रांच नहर में गिर गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


