

हरियाणा (वीकैंड रिपोर्ट)- Haryana CM visit Divya Jyoti Jagrati Sansthan : हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान में आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु पधारे। संस्थान में उनका गरिमापूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सैनी ने संस्थान के संस्थापक एवं संचालक सर्वश्री आशुतोष महाराज जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में संचालित विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी प्रकल्पों की सराहना की।

उन्होंने विशेष रूप से कामधेनु गौशाला, जैविक कृषि तथा आयुर्वेदिक उत्पादों से संबंधित गतिविधियों के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और इन प्रकल्पों के माध्यम से समाज, पर्यावरण एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने स्वामी परमानंद जी, स्वामी विश्वानंद जी, स्वामी गिरिधरानंद जी, स्वामी उमेशानंद जी, स्वामी चिन्मयानंद जी, स्वामी गुरुकृपानंद जी तथा स्वामी मनेश्वरानंद जी के साथ संस्थान की विविध सामाजिक, आध्यात्मिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि संस्थान आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक उत्थान और जनकल्याण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दे रहा है।

Haryana CM visit Divya Jyoti Jagrati Sansthan : इस अवसर पर सुनीता दुग्गल, पूर्व सांसद (सिरसा), सुशील रिंकू, पूर्व सांसद (जालंधर) तथा जगबीर बराड़, जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। नायब सिंह सैनी ने अत्यंत हर्ष के साथ बताया कि उनका संस्थान के साथ कई वर्षों से आत्मीय जुड़ाव रहा है। उन्होंने संस्थान द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों के प्रति अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए इन सेवाकार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


