
चंडीगढ़, 9 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Diljit Dosanjh politics : दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्मों और म्यूजिक के साथ-साथ राजनीति में एंट्री की चर्चाओं को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं।पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज थी कि क्या दिलजीत दोसांझ आने वाले समय में पंजाब की राजनीति का नया चेहरा बन सकते हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता, युवाओं के बीच मजबूत पकड़ और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर राय रखने की वजह से यह अटकलें लगाई जा रही थीं। अब इन चर्चाओं पर खुद दिलजीत दोसांझ ने प्रतिक्रिया देते हुए साफ कर दिया है कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है।
सोशल मीडिया पर दिया साफ जवाब
दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पंजाबी अखबार की खबर शेयर की, जिसमें सवाल उठाया गया था कि क्या वह पंजाब की राजनीति में नई भूमिका निभा सकते हैं। इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने पंजाबी में लिखा, “कदे वी नहीं”, यानी वह कभी राजनीति में नहीं आएंगे। उन्होंने आगे लिखा, “मेरा काम लोगों का मनोरंजन करना है और मैं अपने इसी काम में बहुत खुश हूं। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।”
Diljit Dosanjh politics : ‘जागो पंजाब मंच’ की अपील के बाद बढ़ी चर्चा
राजनीतिक चर्चाओं को उस समय और हवा मिली जब ‘जागो पंजाब मंच’ नाम के एक समूह की अपील सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इस अपील में पंजाब के हालात, सामाजिक तनाव और बदलाव की जरूरत का जिक्र करते हुए दिलजीत दोसांझ जैसे लोकप्रिय चेहरे से आगे आने की उम्मीद जताई गई थी। पोस्ट में कहा गया था कि पंजाब को ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो लोगों को जोड़ सके और नई सोच के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव ला सके।
युवाओं के बीच मजबूत पहचान
दिलजीत दोसांझ की गिनती पंजाब ही नहीं, बल्कि देश और विदेश में सबसे लोकप्रिय पंजाबी कलाकारों में होती है। उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग और सामाजिक मुद्दों पर बेबाक राय के कारण लोग उन्हें राजनीति के लिए भी मजबूत चेहरा मान रहे थे। हालांकि अब खुद दिलजीत ने साफ कर दिया है कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान मनोरंजन और अपने करियर पर ही रहेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


