

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Milind Gaba and Priya Beniwal Relationship Rumours : पंजाबी गायक और संगीतकार मिलिंद गाबा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के अनुसार, मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनीपाल के रिश्ते में तनाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, दोनों की ओर से अब तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सोशल मीडिया ने बढ़ाई चर्चाएं
हाल ही में सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस किया कि मिलिंद और प्रिया ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके अलावा, मिलिंद गाबा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी से जुड़ी तस्वीरें भी हटा दी हैं। वर्तमान में उनके अकाउंट पर केवल उनके नए एल्बम से संबंधित पोस्ट ही दिखाई दे रही हैं।
PUBG से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
मिलिंद गाबा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी और प्रिया की पहली मुलाकात लोकप्रिय ऑनलाइन गेम PUBG खेलते समय हुई थी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 16 अप्रैल 2022 को शादी कर ली थी।
Milind Gaba and Priya Beniwal Relationship Rumours : 2025 में बने थे जुड़वां बच्चों के माता-पिता
शादी के तीन साल बाद, साल 2025 में मिलिंद और प्रिया जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने थे। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली और निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें साझा करते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों साथ नजर नहीं आए हैं, जिससे चर्चाओं को और बल मिला है।
आधिकारिक बयान का इंतजार
फिलहाल, रिश्ते में दरार की खबरों को लेकर न तो मिलिंद गाबा और न ही प्रिया बेनीपाल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। ऐसे में इन चर्चाओं की पुष्टि होना अभी बाकी है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


